Breaking News

लखनपुर@लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती

Share


-संवाददाता-
लखनपुर,14 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार,24 अप्रैल 2026 को गरिमामय तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग—समानता,न्याय और भाईचारा—पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन,उनके संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया,प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता,प्रदेश सचिव रणविजय सिंह देव,वीरेंद्र सिंह देव,दिनेश तायल,मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपन यादव,विनोद सिंह,भूखल राम,जमील खान,मुकेश सिंह,सूरज सिंह,सतेन्द्र राय,इरशाद खान, रामसुजान,अजर चौधरी,जसीमुद्दीन खान,सुजीत गुप्ता,मकसूद हुसैन,गप्पू खान,मोजिब खान,बाबर हुसैन, दिलसाय,उमेश कुमार,रामपुकार यादव,इमरान हुसैन,इलाहीद खान,संजय प्रजापति,भूपेंद्र जायसवाल,जियाउल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा में नई जिम्मेदारियों का ऐलान,कार्यकर्ताओं में उत्साह

Share जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई,संगठन विस्तार और जनसंपर्क …

Leave a Reply