Breaking News

अम्बिकापुर@गीता ज्ञान से मिलता अतींद्रिय सुख,जीवन की समस्याओं का समाधान

Share


ब्रह्माकुमारीज के सप्त दिवसीय कार्यक्रम में गीता दीदी का संबोधन

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद् भगवत गीता ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन मुख्य वक्ता योग शक्ति गीता दीदी ने कहा कि गीता ज्ञान मनुष्य को परमात्मा से जोडकर अतींद्रिय सुख का अनुभव कराता है। उन्होंने कहा कि गीता में जीवन की सभी समस्याओं का समाधान निहित है। गीता दीदी ने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए बताया कि जब भी वे किसी उलझन में होते थे,तो गीता का अध्ययन करते थे। उन्होंने कहा कि अधिकांश समस्याएं मन से उत्पन्न होती हैं और बाद में शरीर पर भी उसका प्रभाव दिखाई देता है। गीता एक योग शास्त्र है, जो मनुष्य को परमात्मा से जोडकर अंदर चल रहे विकारों और बुराइयों को समाप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने महाभारत के पात्रों के माध्यम से समझाते हुए कहा कि भीष्म पुरानी मान्यताओं,द्रोण जाति और धर्म के भेदभाव का प्रतीक हैं,जो समाज में अधर्म को बढ़ाते हैं। ऐसे में समाज के बुजुर्गों की जिम्मेदारी है कि वे सभी के साथ न्याय करें। गीता दीदी ने कहा कि काम, क्रोध, लोभ,मोह और अहंकार जैसे विकार ही दुख का कारण हैं। इनसे मुक्त होकर ही सच्चे सुख की प्राप्ति संभव है। गीता हमें अपने कर्तव्यों का पालन करने और मोह से दूर रहने की सीख देती है।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं देव पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की सरगुजा संभाग की संचालिका विद्या दीदी,पार्षद आलोक दुबे,नई दुनिया के ब्यूरो चीफ अनंग पाल दीक्षित,समाजसेवी अनिल मिश्रा और मंगल पांडेय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने गीता दीदी का शाल,श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया और कार्यक्रम की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में बीके रेखा ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं अदिति और परी ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। यह आयोजन 18 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक जारी रहेगा।
असकला में भी गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन
इधर ग्राम असकला में भी तीन दिवसीय श्रीमद् भगवत गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, गीता दीदी, विद्या दीदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा में नई जिम्मेदारियों का ऐलान,कार्यकर्ताओं में उत्साह

Share जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई,संगठन विस्तार और जनसंपर्क …

Leave a Reply