Breaking News

अम्बिकापुर@ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

Share


अम्बिकापुर,14 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव की उपस्थित में विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके योगदान को याद किया गया। विचारगोष्ठी की शुरुआत डॉ आंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर प्रारंभ किया गया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब अम्बेडकर ने हमें न्याय, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं और हम उनका अनुसरण करते हैं। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने बाबा साहब की उस चिंता से अवगत कराया जिसमें उन्होंने कहा था कि देश का संविधान उसपर सदाशय या दुराशय से उपयोग करने वाली सत्ता के आधार पर अपने परिणामों को प्रस्तुत करेगा। दुर्भाग्य से आज संविधान उन हाथों में है जिन्होंने इसे कभी स्वीकार नहीं किया। इसकी सजा आज पूरे देश की जनता भुगत रही है। सभा को 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष अजय अग्रवाल,पूर्व महामंत्री डॉ अजय तिर्की,निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद और पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा,ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन सेवादल के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार ने किया। कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में आज सुबह जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से अम्बेडकर चौक तक प्रभात फेरी निकाल प्रतिमा स्थल की सफाई की और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
राजीव भवन में आयोजित सभा में अरविंद सिंह,मो इस्लाम,संजय विश्वकर्मा, सत्येंद्र तिवारी,प्रशांत सिंह,इंद्रजीत सिंह धंजल,रामविनय सिंह,जगन्नाथ कुशवाहा,विनीत विशाल जायसवाल,विनोद एक्का,सुधांशु गुप्ता, अतुल तिवारी,ए जी सांडिल्य,मदन जायसवाल,शैलेश सिंह, राशिद अहमद,मेराज रंगरेज,मो हसन, लुकस एक्का,अनूप मेहता,जमील खान,आलोक सिंह, अशफाक अलि,प्रमोद चौधरी,प्रीति सिंह, सोहन जायसवाल,रजनीश सिंह,सतीश बारी, निकी खान,नीतीश चौरसिया,अमित सिन्हा,शांतनु मुखर्जी,अविनाश कुमार,अमित कुमार सिंह, अशोक सिंह,लखन मरावी,नवनीत तिवारी, अनिमा प्रकाश,साधना जायसवाल,विभा सिन्हा, प्रणय बोस,चंचला सांडिल्य,रूपा ठाकुर,सावित्री ठाकुर,हामिद बानो,शकीला सिद्दकी,अदिप एक्का, धरम साय,वीरेंद्र सिन्हा,लोलार सिंह आदि उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply