Breaking News

अम्बिकापुर@दिव्या सिंह सिसोदिया की पहल से करम्हा में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण

Share


डॉ. अंबेडकर की 136वीं जयंती पर सरगुजा में चौथी प्रतिमा स्थापित,जन-जन तक विचार पहुंचाने का संकल्प
अम्बिकापुर,14 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर सरगुजा जिले के ग्राम करम्हा (जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-1) में बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज तथा जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह प्रतिमा श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया की पहल एवं उनके विभागीय मद से स्थापित की गई है,जो सरगुजा जिले की चौथी प्रतिमा है। यह प्रतिमा सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों,शोषितों और वंचितों को अधिकार दिलाने हेतु संविधान की रचना कर ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में प्रेरित करते हैं। लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि बाबा साहेब के प्रयासों से ही देश में सामाजिक सुधारों की नींव पड़ी। हिंदू कोड बिल और आरक्षण जैसी व्यवस्थाओं ने समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि सरगुजा क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास उसी सोच का परिणाम है। जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि इस प्रतिमा का उद्देश्य क्षेत्र के हर व्यक्ति तक बाबा साहेब के विचारों को पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से गांवों को सशक्त बनाना ही बाबा साहेब के सपनों को साकार करना है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राधा रवि, जनपद सदस्य अनामिका पैंकरा,विजय व्यापारी,मुनेश्वरी पैंकरा,एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र रवि,मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल,युवा मोर्चा महामंत्री अविनाश मंडल,महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा गुप्ता,रोहन मंडल,सरपंच सोनिका सोनपाकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply