Breaking News

अम्बिकापुर@ लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा के ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश

Share


अम्बिकापुर,14 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने लखनपुर जनपद के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल बेलखरिखा में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए। वहां कार्यों की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत सचिव लालसाय की अनाधिकृत अनुपस्थिति और असंतोषजनक कार्यशैली पाए जाने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और आमजन की समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने पर कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्णता अभियान 2.0 और जनसंवाद : जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल ने बेलखरिखा में वर्षों से अपूर्ण कार्यों की जांच कराकर उन्हें 15 दिवस के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कार्य प्रारंभ नहीं होने की स्थिति में संबंधित सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध आरआरसी जारी करने की निर्देश दिए। साथ ही अधूरे प्रधानमंत्री आवासों को मई माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को निर्देशित किया। बेलखरिखा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के तहत संचालित ’संपूर्णता अभियान 2.0’ (28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026) की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। सीईओ ने विभिन्न स्वास्थ्य और पोषण सूचकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने हेतु ग्रामीणों और मितानिनों को प्रेरित किया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply