Breaking News

अम्बिकापुर@संभाग में संलग्न चिकित्सकों व कर्मियों की अटैचमेंट खत्म

Share


स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद सभी जिलों ने भेजा प्रमाण पत्र….
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत अपनी मूल पदस्थापना से अन्यत्र संलग्न चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की अटैचमेंट समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ.अनिल कुमार शुक्ला द्वारा सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री द्वारा विधानसभा में संलग्नीकरण समाप्त करने की घोषणा के बाद यह कार्रवाई की गई। इसके तहत संभाग के सभी जिलों को तत्काल प्रभाव से ऐसे चिकित्सक और कर्मियों की अटैचमेंट समाप्त करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के पालन में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के सीएमएचओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए संलग्नीकरण समाप्त कर दिए हैं। साथ ही, इसकी पुष्टि करते हुए प्रमाण पत्र आयुक्त सह संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं नवा रायपुर अटल नगर को भेज दिए गए हैं। संभागीय कार्यालय द्वारा संलग्नीकरण समाप्ति की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों से प्रमाण पत्र मांगे गए थे। अब सभी जिलों से रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है,जिससे यह प्रक्रिया पूरी मानी जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा में नई जिम्मेदारियों का ऐलान,कार्यकर्ताओं में उत्साह

Share जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई,संगठन विस्तार और जनसंपर्क …

Leave a Reply