बलरामपुर13 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत बारियों चौकी क्षेत्र ग्राम बघीमा स्थित ढाबे में काउंटर में बैठी महिला से आदतन आरोपीयो के द्वारा धमकाकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई थी, सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे। आकाश पांडे उर्फ शशि उर्फ ललला पिता भृगुनंदन पांडेय निवासी बघिमा चौकी बरियों थाना राजपुर, विक्रम श्रीवास्तव पिता विजय श्रीवास्तव निवासी चाची मोड़ चौकी बरियों थाना राजपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ जानकारी के अनुसार दिनांक 11/04/2026 को शाम को बारियों चौकी क्षेत्र का निगरानी बदमास आकाश पांडे और उसका साथी विक्रम श्रीवास्तव के द्वारा बरियों चौकी क्षेत्र के ग्राम बघिमा स्थित शर्मा ढाबा में घुस कर काउंटर टेबल में बैठी महिला से शराब पीने के लिए रुपये की माँग की गई रुपये नहीं देने पर दोनों के द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए महिला का बाल पकड़ कर मारपीट करने की रिपोर्ट पर चौकी बारियों, थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 82/ 2026 धारा 296,115(2) 351 (2), 119 (1),3 (5) बीएनएस का अपराध कायम कर आरोपी आकाश पांडे उर्फ शशि उर्फ लल्ला पिता भृगुनंदन पांडे निवासी बघिमा चौकी बढि़या थाना राजपुर, विक्रम श्रीवास्तव पिता विजय श्रीवास्तव निवासी चाचा मोड चौकी बढि़या थाना राजपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़, के दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur