Breaking News

अंबिकापुर@ विश्व होम्योपैथी दिवस पर अंबिकापुर में हुआ आयोजन

Share


अंबिकापुर,13 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक हैनिमैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विश्व होम्योपैथी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अंबिकापुर शहर के प्रमुख होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आनंद सोनी, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. दीपक नीलकंठ,डॉ. महेश गौतम,डॉ. धीरज पांडेय, डॉ. जगन्नाथ, डॉ. अनीता, डॉ. तदित चंद्र, डॉ. पल्लवी एवं डॉ. अनुज यादव सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी चिकित्सकों ने आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में होम्योपैथी के महत्व एवं जन-जागरूकता पर भी चर्चा की गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply