Breaking News

अम्बिकापुर@‘गीता ज्ञान की कमी के कारण लोग दुनिया में है दुखी’

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा 12 अप्रैल सप्त दिवसीय श्रीमद भगवत गीता ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम दिवस पर अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भाजपा भारत सिंह सिसोदिया,सीईओ विनय अग्रवाल,पूर्व पार्षद नगर निगम अंबिकापुर करता राम गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, मुख्य वक्ता के रूप में योग शक्ति गीता दीदी,ब्रह्माकुमारी संचालिका सरगुजा संभाग बीके विद्या दीदी द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सप्त दिवसीय श्रीमद् भगवत गीता ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश शिवनी से पधारी योग शक्ति गीता दीदी द्वारा आधुनिक महाभारत को विस्तार पूर्वक स्पष्ट करते हुए कहा कि इस दुनिया में दुःखी होने जैसी कोई चीज नहीं है लेकिन फिर भी हम दुखी है तो बस गीता ज्ञान की कमी के कारण। आज हर मनुष्य किसी न किसी व्यथा में है। कर्म में ही ताकत होती है जो आपको सुखी कर देता है या दुखी कर देता है। उन्होंने राजा परीक्षित का उदाहरण देते हुए कहा कि इस गीता ज्ञान को 7 दिन तक हम रोज आत्मसात कर अंदर की दैवीय प्रवृत्ति को बढ़ाकर ध्यान केंद्रित करते हैं तो हमारे अंदर की बुराइयां ऑटोमेटिक बाहर निकल जाएंगे। गीता ज्ञान हमें सिखाती है की परिस्थिति सबके बीच आती है मगर ज्ञानी व्यक्ति अपने समझ से हर परिस्थिति को सहज पार कर लेता है और मूर्ख व्यक्ति रो-रो कर करता है। आधुनिक महाभारत काल अर्थात आज पूरा संसार युद्ध का मैदान बन चुका है अज्ञानता का पर्दा हमारी बुद्धि के सामने आ जाता है तो न्याय -अन्याय, धर्म-अधर्म की समझ हमारे पास नहीं होती जिस कारण भगवान आकर जो सच्ची गीता का पाठ पढ़ा रहे हैं वह हमारे समझ में नहीं आती और हम भगवान को नहीं पहचान पाते। यह सात दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ हमारे अंदर चल रहे द्वंद्व को मिटाने के लिए है। ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भगवत गीता ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम रखने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि जिस प्रकार कुरुक्षेत्र में छिड़े युद्ध के दौरान अर्जुन के मन में चल रहे अवसाद के समय स्वयं भगवान ने अर्जुन को गीता का ज्ञान देकर उन्हें नष्टोंमोहा बनाया इस प्रकार हमारे अंदर भी युद्ध चल रहा है पूरा संसार डिप्रेशन,तनाव व परेशानी का वातावरण बन चुका है ऐसे समय में अपने जीवन को सकारात्मक, खुशनुमा बनाने के लिए यह गीता ज्ञान हम सबकी आवश्यकता बन चुकी है। भारत सिंह सिंसोदिया ने कहा कि या सात दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ में हर दिन अलग-अलग विषय पर चर्चा होनी है जो हम सब को रोज नयी नयी सीख देगी। विनय अग्रवाल ने कहा गीता ज्ञान यज्ञ एक बहुत ही पवित्र अनुष्ठान है जिस पर हम सबको सात दिन तक समर्पणता की आहुति देना है। अनिल सिंह मेजर ने भी कार्यक्रम में कहा कि यह सात दिवसीय गीता ज्ञान लेंगे तो निश्चित ही इस लड़ाई को लडऩे में सक्षम हो विजयी बनेंगे। यह गीता ज्ञान अर्थात धार्मिक ग्रंथ जैसे पुस्तकों को अपने बच्चों को भी अवश्य पढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित करता राम गुप्ता ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बीके रेखा ने स्वागत गीत गया और अदिति व परी ने स्वागत डांस प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में 500 से भी अधिक भाई-बहनें उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम प्रतिदिन अलग-अलग विषय पर 18 अप्रैल तक शाम 5 बजे से 7 बजे तक चलेगा। सुबह 6 से ब्रह्माकुमारी गीता दीदी द्वारा म्यूजिकल एक्सरसाइज एवं मेडिटेशन भी कराया जाएगा।


Share

Check Also

लेख@ सरगुजिहा बोली का प्रथम महाकाव्य

Share राम हनुमान गोठ,अर्थात सरगुजिहा छत्तीसगढ़ी रमायनश्री बंशीधर लाल जो सामान्यतः बी0डी0लाल के में संबोधित …

Leave a Reply