Breaking News

कोरिया@ भीषण गर्मी में राहत की पहल, स्काउट्स-गाइड्स ने पटना में खोला प्याऊ घर

Share

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तीसरे वर्ष भी शुरू सेवा,शीतल पेयजल,शरबत व फल का वितरण,गर्मी में सेवा का अनूठा संदेश
कोरिया,13 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना के सामने लगातार तीसरे वर्ष प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है, जिससे राहगीरों और मरीजों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा सके,यह पहल न केवल लोगों की प्यास बुझाने का कार्य कर रही है, बल्कि समाज में सेवा और मानवता का संदेश भी दे रही है,भीषण गर्मी के बीच यह प्याऊ घर आमजन के लिए राहत का केंद्र बन गया है,स्काउट्स एवं गाइड्स की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है, जो बताती है कि सेवा भाव से किया गया छोटा प्रयास भी लोगों के जीवन में बड़ी राहत ला सकता है।
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति-प्याऊ घर का शुभारंभ प्रीतम फार्मेसी के समीप गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ,इस अवसर पर पत्रकार, समाजसेवी,शिक्षाविद्, स्काउट्स-गाइड्स के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त नागेश्वर साहू के मार्गदर्शन एवं विकासखंड सचिव शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजन किया गया।
निर्देश और मार्गदर्शन में हुआ आयोजन– यह पहल राज्य स्तर के निर्देशों के तहत की गई, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त विनोद कुमार राय के आदेशानुसार इस सेवा कार्य को शुरू किया गया, यह दर्शाता है कि संगठन केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है।
ग्रीष्मकाल भर चलेगी सेवा-आयोजकों ने जानकारी दी कि यह प्याऊ घर पूरे ग्रीष्मकाल, 30 मई तक संचालित किया जाएगा, इस दौरान आमजन को शुद्ध और ठंडा पेयजल, शरबत, खीरा और गुड़ वितरित किया जाएगा, यह सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो गर्मी में बाहर यात्रा कर रहे हैं या अस्पताल के आसपास मौजूद रहते हैं।
जनसहयोग से संभव हुआ आयोजन-इस पुनीत कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा, उपसरपंच, पंच, स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों के सहयोग से यह पहल सफलतापूर्वक संचालित हो रही है, यह उदाहरण है कि सामूहिक प्रयास से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
सेवा और मानवता का संदेश- स्काउट्स एवं गाइड्स का यह प्रयास केवल पानी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को सेवा,सहयोग और मानवता का संदेश भी दे रहा है, आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों में सहयोग करें, क्योंकि छोटी-छोटी पहल भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकती है।
शुभकामनाओं का दौर-इस अवसर पर जिला प्रशासन और स्काउट्स-गाइड्स संगठन से जुड़े कई अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


Share

Check Also

लेख@ सरगुजिहा बोली का प्रथम महाकाव्य

Share राम हनुमान गोठ,अर्थात सरगुजिहा छत्तीसगढ़ी रमायनश्री बंशीधर लाल जो सामान्यतः बी0डी0लाल के में संबोधित …

Leave a Reply