Breaking News

एमसीबी @अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, रात 1 बजे खनिज विभाग का छापा, मशीन सहित 4 ट्रैक्टर और हाईवा जब्त

Share

एमसीबी,13 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 अप्रैल 2026 की रात छापामार अभियान चलाया। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर विभागीय टीम ने योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।
मवई नदी में औचक निरीक्षण
तहसील भरतपुर के ग्राम पंचायत हरचौका स्थित मवई नदी में स्वीकृत रेत खदान का रात्रि लगभग 1 बजे निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खनन कार्य पर्यावरणीय नियमों के विपरीत किया जा रहा था,मौके पर खनिज विभाग ने एक चेन माउंटेन मशीन और रेत से भरी एक हाईवा वाहन को जब्त किया।
सिरौली और चिउंटिमार में कार्रवाई
कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए विभाग की टीम ने सिरौली और चिउंटिमार क्षेत्रों में भी दबिश दी, यहां अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर वाहनों को पकड़ा गया, सभी वाहनों के मालिकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
अधिनियम के तहत कार्रवाई
जप्त किए गए वाहनों के मालिकों पर खनन एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1),21(5) एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है,चारों ट्रैक्टरों को कलेक्टरेट परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
अधिकारियों की भूमिका
इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा, खनिज सिपाही राजकुमार यादव सहित विभागीय अमले की सक्रिय भागीदारी रही,अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
राजस्व वसूली में उपलब्धि
90 करोड़ लक्ष्य के मुकाबले 79.53 करोड़ की प्राप्ति, खनिज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, निर्धारित लक्ष्य 90.00 करोड़ रुपये, प्राप्ति 79.53 करोड़ रुपये,उपलब्धि लगभग 88 प्रतिशत,यह उपलब्धि विभाग की सतत निगरानी और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाती है।
अवैध खनन पर नियंत्रण
विभाग द्वारा जिले में कोयला तथा गौण खनिज गिट्टी और रेत के उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी गई,अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए कुल 146 प्रकरण दर्ज किए गए।
अर्थदंड से राजस्व वसूली
अवैध उत्खनन और परिवहन से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए विभाग ने 38.70 लाख रुपये अर्थदंड एवं समझौता शुल्क के रूप में वसूले,यह राशि निर्धारित खनिज मद में जमा कराई गई है।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा,राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा नियमित कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply