Breaking News

अम्बिकापुर@छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार बतौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Share


महिला के घर घुसकर की थी हरकत,आरोपी ने पूछताछ में कबूला अपराध
अम्बिकापुर,12 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। महिला से छेड़छाड़ के मामले में बतौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने 10 अप्रैल को थाना बतौली में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसी दिन शाम को करदना मांझापारा निवासी सूरजमन यादव उसके घर में घुस आया और गलत नीयत से छेड़छाड़ की। मामले में पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply