Breaking News

अम्बिकापुर@निजी स्कूलों पर प्रशासन की सख्ती 50, प्रतिशत फीस तक जुर्माने की तैयारी

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सरगंवा क्षेत्र के दो स्कूलों में जांच के दौरान किताबों की जबरन बिक्री,महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें और अवैध शुल्क वसूली जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। मॉन्ट फोर्ड स्कूल और बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों पर तय दुकानों से ही किताबें और कॉपियां खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था। मॉन्ट फोर्ड स्कूल में आशा बुक डिपो और राणा ब्रदर्स से बंडल में किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया गया। वहीं बिरला ओपन माइंड स्कूल में किताब घर से सेट खरीदने का दबाव पाया गया। कई अभिभावकों ने बताया कि उन्हें अलग-अलग किताबें लेने की अनुमति नहीं दी गई। जांच में सामने आया कि कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक अधिकांश किताबें निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें हैं। 9वीं से 12वीं में भी कुछ प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें लागू हैं, जो सीबीएसई बायलॉज 2018 के क्लॉज 2.4.7 का उल्लंघन है। मॉन्ट फोर्ड स्कूल में हर साल एडमिशन फीस लेने और 5 से 14 प्रतिशत तक फीस बढ़ाने की बात सामने आई। वहीं बिरला ओपन माइंड स्कूल में रजिस्ट्रेशन फीस, एडमिशन फीस, सिक्योरिटी फीस और फील्ड ट्रिप/वर्कशॉप के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला गया। दोनों स्कूलों में पुस्तक सूची का प्रदर्शन न तो सूचना पटल पर किया गया और न ही वेबसाइट पर अपलोड किया गया। यूनिफॉर्म भी तय दुकानों से खरीदने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को 2 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply