-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खरखीरी में शुक्रवार की शाम शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पिता ने बेटे पर तीर-धनूष से हमला कर दिया। तीर उसके पेट में लगा है। डायल 112 की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार दशरथ कोरवा दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खरखरीरी का रहने वाला है। वह शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे शराब के नशे में घर आया और बेटा राजेश कोरवा उम्र 22 वर्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे की हालत में पिता ने घर से तीर-धनूष निकाला और बेटे पर हमला कर दिया। तीर बेटे के पेट में जा घूसा और वहीं पर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम गंभीर रूप से जख्मी राजेश कोरवा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलााज के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे रायपुर रेफर कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur