Breaking News

अम्बिकापुर@अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या,आरोपी चिरमिरी से गिरफ्तार

Share


बलात्कार के बाद की नृशंस हत्या,1000 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने पकड़ा आरोपी


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सद्भावना चौक के पास झोपड़ीनुमा दुकान में महिला की लाश मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक,अवैध संबंध के शक में आरोपी ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद फरार आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया गया है।्र सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी राम सिंह उर्फ छोटू उर्फ मिथुन (30) निवासी ग्राम मकनपुर, थाना प्रतापपुर (सूरजपुर) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले
4-5 साल से महिला के साथ रह रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मृतका के किसी अन्य मजदूर से संबंध होने की जानकारी मिली थी। इसी बात को लेकर 2 अप्रैल की रात दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। सीने पर चढकर और सिर-चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
भागने के लिए अपनाया ये रास्ता : घटना के बाद आरोपी पैदल रेलवे ट्रैक के रास्ते अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से ट्रेन पकडकर बिश्रामपुर होते हुए एमसीबी जिले के नागपुर पहुंचा और फिर जीप से चिरमिरी में अपनी मां के पास छिप गया।
1000 सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग : एसएसपी ने बताया कि आरोपी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने करीब 1000 कैमरों के फुटेज खंगाले और उसकी लोकेशन ट्रेस की। अंततः चिरमिरी पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया।
दोनों थे शादीशुदा
पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतका दोनों शादीशुदा थे। आरोपी की पत्नी सूरजपुर जिले के रमकोला में रहती है,जबकि उसकी मां चिरमिरी में रहती है।
जेल भेजा गया आरोपी
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में कोतवाली टीआई शशिकांत सिन्हा, एसआई केके यादव, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक विवेक राय,नितिन सिन्हा,दीपक पांडेय,बृजेश राय,संजीव चौबे,शिव राजवाड़े,देवेंद्र पाठक के अलावा साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा,प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान,विकास सिन्हा,जयदीप सिन्हा,आरक्षक विकास मिश्रा,अशोक यादव,मनीष सिंह,अनुज जायसवाल,जितेश साहू,राहुल केरकेट्टा,अमन पुरी,वीरेंद्र पैंकरा,चिरमिरी थाना प्रभारी एसआई विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह व आरक्षक चंद्रसेन ठाकुर व मदन राजवाड़े शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@भाजपा सरगुजा में नई जिम्मेदारियों का ऐलान,कार्यकर्ताओं में उत्साह

Share जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई,संगठन विस्तार और जनसंपर्क …

Leave a Reply