Breaking News

सोनहत (कोरिया) @घटती-घटना की खबर का बड़ा और ऐतिहासिक असर,खबर प्रकाशित होने के तत्काल बाद प्रीति राजवाड़े को मिला जाति प्रमाण-पत्र

Share

  • घटती-घटना में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तत्काल लिया संज्ञान हल्का पटवारी ने घर पहुंचकर ली जानकारी, दस्तावेज अवलोकन व पंचनामा के बाद तत्काल जारी किया प्रमाण-पत्र

-राजन पाण्डेय-
सोनहत (कोरिया),11 अप्रैल 2026(घटती-घटना)।
घटती-घटना की खबर का एक बार फिर बड़ा और ऐतिहासिक असर देखने को मिला है, कोरिया जिले की सोनहत तहसील में जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए तीन साल से भटक रही ग्राम घुघरा की बेटी प्रीति राजवाड़े की मेहनत रंग लाई है,घटती-घटना में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इस मामले पर त्वरित संज्ञान लिया और खबर प्रकाशित होने के तत्काल बाद ही प्रीति को उसका स्थाई जाति प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया।
प्रीति और उसके परिवार में खुशी की लहर
जाति प्रमाण-पत्र मिलने पर प्रीति और उसके परिवार में खुशी की लहर है, उन्होंने जिला व खण्ड स्तरीय प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ घटती-घटना को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी खबर की वजह से ही आज उन्हें न्याय मिल पाया है, प्रीति ने कहा कि अब वह बिना किसी रुकावट के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती है और सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकती है।
घटती-घटना की प्रतिबद्धता
घटती-घटना हमेशा से ही जनता की आवाज बुलंद करने और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। प्रीति राजवाड़े के मामले में भी घटती -घटना ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और एक छात्रा को उसका संवैधानिक अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की,यह खबर का असर इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका आज भी कितनी महत्वपूर्ण है।
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
प्रीति राजवाड़े के मामले ने सोनहत तहसील की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं,सवाल यह उठता है कि जब प्रीति के पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे, तो फिर उसे तीन साल तक क्यों भटकाया गया? या फिर उनके दस्तावेजों में कोई कमी थी तो उन्हें बताया क्यों नही गया?
भविष्य की उम्मीद
प्रीति राजवाड़े के मामले में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई एक सकारात्मक संकेत है,उम्मीद है कि भविष्य में भी प्रशासन जनता की समस्याओं पर इसी तरह त्वरित कार्रवाई करेगा और किसी को भी न्याय पाने के लिए वर्षों तक भटकना नहीं पड़ेगा,घटती-घटना हमेशा से ही जनता के साथ खड़ा है और आगे भी इसी तरह जनता की आवाज बुलंद करता रहेगा।
घटती-घटना की खबर का बड़ा असर
गौरतलब है कि घटती-घटना ने तहसील की चौखट पर दम तोड़ती उम्मीदें 80 साल पुराने दस्तावेज़ भी नहीं दिला पा रहे गांव की बेटी को उसकी पहचान शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, इस खबर में बताया गया था कि प्रीति राजवाड़े साल 2021 से अपने स्थाई जाति प्रमाण पत्र के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काट रही थी। उसके पास सन 1946-47 के वैध रिकॉर्ड भी मौजूद थे,जो शासन की निर्धारित समय सीमा (1985) से भी लगभग 40 साल पुराने थे। इसके बावजूद उसके आवेदन को बार-बार बिना किसी ठोस कारण के निरस्त किया जा रहा था।
प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान
खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया,मामले की गंभीरता को देखते हुए हल्का पटवारी ने तत्काल प्रीति राजवाड़े के घर पहुंचकर जानकारी ली,दस्तावेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और पाया कि प्रीति के पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं, इसके बाद मौका पंचनामा तैयार कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई और तत्काल प्रीति का जाति प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply