बंद था स्कूल, शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों में बढ़ी चिंता
अम्बिकापुर,10 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा से 3 नाबालिग छात्राएं 6 अप्रैल से लापता हैं। तीनों कक्षा 12वीं की छात्राएं हैं और स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। जानकारी के अनुसार तीनों छात्राएं 6 अप्रैल को अपने-अपने घर से यह कहकर निकली थीं कि उन्हें स्कूल में शिक्षकों ने बुलाया है। वे स्कूल ड्रेस पहनकर और बैग लेकर घर से निकलीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं आईं। जब देर शाम तक छात्राएं घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया। वहां से जानकारी मिली कि उस दिन स्कूल बंद था। यह सुनते ही परिजनों की चिंता और बढ़ गई।
परिजनों ने की तलाश, नहीं मिला सुराग
परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन तीनों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद गुरुवार को कोतवाली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur