सूरजपुर,09 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। भटगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।
दुकान के सामने से हुई थी बाइक चोरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चुनगढ़ी निवासी अनुज एक्का ने 7 अप्रैल 2026 को थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अप्रैल की शाम वह अपनी हीरो एचएफ डिलक्स (सीजी15 सीजे9379) मोटरसाइकिल से वर्ल्ड मोबाइल दुकान गया था, दुकान के सामने बाइक खड़ी कर अंदर गया,लेकिन वापस आने पर बाइक गायब मिली, इस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिला सुराग
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले,इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल पर सागर चौधरी और आकाश साय घूम रहे हैं।
दबिश देकर दोनों आरोपी गिरफ्तार
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों संदिग्धों को पकड़ा, पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर बाइक चोरी की थी,बताया गया कि दोनों आरोपी आकाश साय की हीरो स्प्लेंडर बाइक से आए थे और मौके से दूसरी बाइक चोरी कर ले गए।
दोनों बाइक जब्त,आरोपियों पर कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ?60,000),चोरी में प्रयुक्त दूसरी मोटरसाइकिल, दोनों को जब्त कर लिया है, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, सागर चौधरी (22 वर्ष), निवासी बाजारपारा भटगांव, आकाश साय (22 वर्ष), निवासी भटगांव।
थाना प्रभारी और टीम की अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही,जिन्होंने तत्परता से कार्य करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
फोटो 21
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur