Breaking News

बैकुण्ठपुर@ स्थापना दिवस पर महिला मोर्चा का जनसंपर्क महाअभियान, पूरे कोरिया जिले में दिखा उत्साह

Share


बैकुण्ठपुर,09 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरिया द्वारा पूरे जिले में जनसंपर्क एवं जागरूकता का व्यापक अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष रीता यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और संगठन की मजबूत एकजुटता देखने को मिली।
दीपोत्सव और रंगोली से सजा स्थापना दिवस-भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में दीपोत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रंग-बिरंगी रंगोली और आकर्षक सजावट के माध्यम से संगठन के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित किया।
घर-घर रंगोली और सांस्कृतिक संदेश-5 और 6 अप्रैल को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के बाहर सुंदर रंगोली सजाकर भाजपा की संस्कृति, परंपरा और संगठनात्मक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। जिला अध्यक्ष रीता यादव स्वयं इस कार्यक्रम में सक्रिय रहीं।
झंडा लगाकर चलाया जनसंपर्क अभियान-6 और 7 अप्रैल को महिला मोर्चा की टीम ने मोहल्लों,वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर भाजपा का ध्वज लगाया,इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से संवाद कर स्थापना दिवस का महत्व बताया और केंद्र व राज्य सरकार की महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और जागरूकता- चयनित बूथों में महिला मोर्चा की टीम ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और पार्टी की विचारधारा,उपलब्धियों तथा संगठनात्मक संरचना पर चर्चा की। इस अभियान से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की बात कही गई।
महिला मोर्चाः संगठन की मजबूत कड़ी-जिलाध्यक्ष रीता यादव ने कहा कि भाजपा संस्कृति, सेवा और संगठन के तीन मूल सिद्धांतों पर कार्य करती है,जिसमें महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी- कार्यक्रम में जिला महामंत्री पुष्पलता राजवाड़े,ममता कुशवाहा, जिला मंत्री आंचल सिंह परमार, ममता साहू, संगीता कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो 20


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply