Breaking News

सनावल@ एक पिकअप वाहन में अवैध धान परिवहन करते आरोपी हुआ गिरफ्तार

Share


सनावल,09 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में एक पिकअप अवैध रूप से धान परिवहन कर रहे आरोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर। जानकारी के अनुसार दिनांक 26.12.2025 को रात्रि लगभग 08ः00 बजे राजस्व तथा पुलिस टीम सयुक्त रूप से अवैध धान परिवाहन को रोकने के लिए गस्त पर रवाना हुआ थे, उसी दौरान एक पिकअप वाहन कर्मीक यूपी64सीटी-4218,आते दिखा जिसे रोकने की कोशिस करने पर चालक द्वारा गाड़ी को भगाने लगा,जिसे पीछा कर दौड़ाकर पकड़ा गया वाहन चालक से पुछताछ करने पर बताया कि वह कुलूडीह निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता के घर में अवैध धान को अनलोड करना बताने पर टीम के द्वारा श्याम सुन्दर गुप्ता के घर में तलाशी लिया गया तलासी दौरान किसानो का अत्यधिक मात्रा में अवैध दस्तावेज प्राप्त होने पर खाद्य अधिकारी द्वारा थाना सनावल में तत्संबंध में आवेदन देने पर उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान पाया गया कि श्याम सुन्दर गुप्ता के द्वारा उ0प्र0 से धान कम कीमत पर लाकर छ0ग0 धान खरीदी केन्द्रो में अलग अलग किसान के खातों से धान बेचता था श्याम सुन्दर गुप्ता के द्वारा किसानो के ऋण पुस्तिका,बैंक खाता,चेक बुक आदि महत्वपूर्ण दस्तावेजो को अपने कब्जे में रखकर सीमावर्ती प्रांत से धान लाकर छत्तीसगढ के मंडी में अलग अलग किसान के खातो में धान की पूर्ति कर छत्तीसगढ शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाते थे आरोपी श्याम सुन्दर गुप्ता एवं शिवम गुप्ता तथा मंडी ऑपरेटर राजेश कुमार सिह एवं पटवारी संजय सोनी को धान हेरी फेरी करने में सहयोग करने के अपराध सबुत पाये जाने पर पूर्व में आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड पर भेजा गया है। प्रकरण के मुख्य आरोपी श्यामसुन्दर गुप्ता का वाटसप चेक करने पर अमीत कुमार गुप्ता के साथ मिलकर दिगर राज्य उत्तरप्रदेश से धान लाकर अलग अलग किसानों के खातो में थान बेचते थे जो घटना दिनोंक से फरार चल रहा था। दिनांक 08.04.2026 को मुखबिर से सूचना मिला आरोपी अमीत कुमार गुप्ता मिनवाखाण्ड रास्ते से रामचन्द्रपुर जिला सहकारी बैंक की ओर जा रहा है कि सुचना पर फरार आरोपी अमित गुप्ता को ग्राम मिनवाखाण्ड के पास घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया आरोपी अमित कुमार गुप्ता पुलिस को देख कर अपना मोटर सायकल को मोडकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे हिरासत में लेकर थाना लाकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सहकारी बैंक का चेक बुक 11 नग, विड्राल पर्ची 08 नग, तथा खाली पर्ची 15 नग, एटीएम कार्ड बंद लिफाफा 02 नग, एचडीएफसी बैंक का चेक बुक 4 नग, जिला सहकारी बैंक का चेकबुक 04 नग, सामान्य हिसाब किताब पर्ची 03 नग, एक नग मोबाईल, एक नग मोटरसायकल को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया आरोपी की विरुद्ध अपराध सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफतार कर न्याययिक रिमाड पर भेजा गया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply