Breaking News

अम्बिकापुर@कोयला चोरी कर खदान से निकल रहा युवक नाले में फंसा,मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 अपै्रल 2026 (घटती-घटना)। खदान से बोरी में चोरी का कोयला भरकर निकला युवक नाले में गिरकर दलदल में धंस गया, परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ का मनोज कुमार पिता शिवराम 35 वर्ष, आठ अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे बाइक से केतकी खदान में कोयला लेने के लिए गया था। दिन में करीब 11 बजे बोरा में कोयले को भरने के बाद कंधे में बोरी रखकर निकला था, इसी दौरान खदान के पास नाला का रूप लिए खाई में गिरने के बाद दलदल में धंसे रह गया। बेहोशी की हालत में नाला में पड़े मनोज पर राजेश नामक एक अन्य युवक की नजर पड़ी और वह परिवार के सदस्यों को बताया कि चाचा नाले में गिर गया है। स्वजन उसे नाला से निकालकर होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने मृतक के स्वजन का बयान दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply