Breaking News

अम्बिकापुर@संकल्प 2026-कृषि नवाचार और किसान सशक्तिकरण पर जोर,सरगवां में विशाल किसान महोत्सव संपन्न

Share

अम्बिकापुर,09 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रगतिशील कृषक ताराचंद गुप्ता ने कृषि क्षेत्र में नवाचार और किसान सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2005 में प्रारंभ हुए मंच ‘संकल्प’ की भूमिका पर प्रकाश डाला। यह चर्चा उन्नत कृषि,उद्यानिकी में अग्रणी करजी फार्म,फसल प्रदर्शन एवं किसान महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसका आयोजन सरगवां में 10, 11 एवं 12 अप्रैल को किया गया था। गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ‘संकल्प’ 2026 तक एक सशक्त मंच के रूप में विकसित हो चुका है, जिसने कृषि नवाचार, तकनीक और किसान सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह मंच न केवल किसानों को नई दिशा प्रदान कर रहा है,बल्कि देश की कृषि व्यवस्था को भी मजबूत बना रहा है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य कृषि को लाभकारी बनाना,छोटे और सीमांत किसानों को खेती के प्रति जागरूक कर उनकी आय बढ़ाना है। साथ ही,आधुनिक कृषि तकनीक का प्रसार और नवीनतम नवाचारों को आदिवासी अंचल के गांव-गांव तक पहुंचाना भी इसका लक्ष्य है। इस माध्यम से किसानों को प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से प्रेरित किया जाएगा और युवा किसानों को कृषि क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। कृषि-उद्योग और प्रबंधन एवं रिसर्च संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
26 हजार किसान होंगे शामिल : इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए 23,500 से अधिक किसानों का पंजीयन हुआ था। 10 से 12 अप्रैल तक चले इस आयोजन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 24 राज्यों और नेपाल के किसानों सहित कुल 26,000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में 106 कंपनियों द्वारा उत्पाद, नवाचारों और कृषि से जुड़े आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply