सोनहत (कोरिया),09 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में अवैध पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर अपना कड़ा शिकंजा कसा है, थाना सोनहत की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 17 भैंसों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाकर पशु क्रूरता के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।
बता दे की पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के कड़े निर्देशों पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में 7 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम उज्ञांव (चौकी रामगढ़) में बड़ी संख्या में मवेशियों को छिपाकर रखा गया है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे एवं राजेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनोद पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी,वहां आरोपी बहादुर सिंह (56 वर्ष) के कब्जे से 17 भैंसे बरामद हुए, इन बेजुबानों को बेहद अमानवीय तरीके से रस्सियों से बांधकर रखा गया था जिस पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है,छत्तीसगढ़ कृषि पशु परीक्षण अधिनियम 2004 धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 धारा 11(1)(घ) के तहत कानूनी कार्यवाही की।
प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है,आरोपी ने बताया कि इन भैंसों को सोनहत विकासखण्ड के उज्ञाव निवासी पी.पी. सिंह और मकसूद खान (झारखंड) ने ट्रक के जरिए लाकर यहाँ डंप किया था, इन्हें चोरी-छिपे बुचड़खाने (कत्लखाने) ले जाने की पूरी तैयारी थी,जप्त किए गए मवेशियों की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस पूरी कार्यवाही को सफल बनाने में निरीक्षक विनोद पासवान,उप निरीक्षक राजाराम राठिया, प्रधान आरक्षक अमरलाल टोप्पो, आरक्षक विमल जायसवाल,रमेश कुमार यादव,प्रदीप कुमार साहू,पिटर एक्का,निखिलेश राजवाड़े,मनीष साय,और सहायक आरक्षक उमेंद्र सिंह, चंद्रिका,धरमलाल व श्यामलाल की विशेष भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur