Breaking News

मनेन्द्रगढ़@ मनेंद्रगढ़ में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ,ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Share


मनेन्द्रगढ़,09 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
शहर के झगराखाण्ड रोड स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का 9 अप्रैल को विधिवत शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनरल मैनेजर आभाष कुमार सतपथी ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया,इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल बैंकिंग सुविधाओं को सुलभ बनाएगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा देगा, कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई,अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसके पश्चात पट्टिका का अनावरण कर नई शाखा को औपचारिक रूप से शुरू किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) क्षेत्रीय कार्यालय बैकुंठपुर सवरिम प्रभात, शाखा प्रबंधक विपिन किशोर मिंज सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी रघुनाथ पोद्दार, सोहन पोद्दार, रिंकेश खन्ना, अवधेश तिवारी, वेंकटेश सिंह, एस. ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में नागरिकों और खाताधारकों ने भाग लिया।
ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों पर फोकस
मुख्य अतिथि जनरल मैनेजर आभाष कुमार सतपथी ने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। नई शाखा के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं,डिजिटल सेवाएं और त्वरित ऋ ण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
व्यापारियों को मिलेगा लाभ
स्थानीय व्यापारियों ने नई शाखा खुलने पर खुशी जताई और कहा कि इससे क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी, अब बैंकिंग सेवाएं एक ही स्थान पर मिलने से समय की बचत होगी और लेन-देन अधिक सरल व सुरक्षित बनेगा।
छोटे नोट और सिक्कों की मांग उठी
व्यापारी रघुनाथ पोद्दार ने कार्यक्रम के दौरान छोटे नोटों और सिक्कों की समस्या का मुद्दा उठाया, उन्होंने बैंक प्रबंधन से मांग की कि व्यापारियों को पर्याप्त मात्रा में छोटे नोट और सिक्के उपलब्ध कराए जाएं,जिससे दैनिक लेन-देन में सुविधा हो।
आभार के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया, नई शाखा के शुभारंभ से क्षेत्र में विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply