Breaking News

बैकुंठपुर@ भीषण गर्मी में गौसेवा का संकल्प, 125 पानी नाद की व्यवस्था

Share


बैकुंठपुर,09 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
भीषण गर्मी के मद्देनज़र बैकुंठपुर क्षेत्र में बेजुबान गौवंश के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर एक सराहनीय पहल सामने आई है, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनसहयोग से 125 नग सीमेंट के पानी नाद की व्यवस्था कर गौसेवा का कार्य किया गया है, इस पहल का उद्देश्य गर्मी में सूखते नाले-तालाब के कारण पानी के लिए भटक रहे गौवंश को राहत पहुंचाना है।बैकुंठपुर में जनसहयोग से की गई यह पहल न केवल गौसेवा का उदाहरण है,बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है। गर्मी के इस मौसम में ऐसे प्रयास बेजुबान पशुओं के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहे हैं।
दानदाताओं का श्रीराम गमछा पहनाकर सम्मान
इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का श्रीराम जी का गमछा पहनाकर सम्मान किया गया,आयोजकों ने इसे समाज में सेवा और सहयोग की भावना का प्रतीक बताया। इस अभियान में क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया,शशांक जिज्ञासी (मोनी भाई) -50 नाद, आशीष डबरे 5 नाद,ज्ञानेंद्र शुक्ला (जानी भाई) 10 नाद,विपिन मिश्रा 10 नाद,अनमोल पाल (सानू भाई) 10 नाद, रजनीश गुप्ता 10 नाद, सत्येंद्र सोनी 10 नाद, अरशद खान 10 नाद,प्रज्वल जायसवाल (मिनी भाई) 5 नाद, देवांशु शर्मा 5 नाद, कुल 125 पानी नाद की व्यवस्था की गई, जिसकी अनुमानित लागत करीब ?50,000 बताई गई है।
निःशुल्क वितरण, जिम्मेदारी निभाने की अपील
आयोजकों ने बताया कि यह पानी नाद इच्छुक लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, हालांकि उन्होंने अपील की है कि नाद लेने के बाद उसमें नियमित रूप से पानी भरा जाए,ताकि यह प्रयास सार्थक हो सके और बेजुबान पशुओं को वास्तविक लाभ मिल सके। संपर्क कर ले सकते हैं नाद-इच्छुक व्यक्ति निम्न नंबरों पर संपर्क कर पानी नाद प्राप्त कर सकते हैंः8770718237, 9977667123,7987883924, 8770648484


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply