Breaking News

प्रतापपुर@जर्जर व्यवस्था के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन 7 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

Share

प्रतापपुर,08 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शासकीय कालीदास महा विद्यालय,प्रतापपुर में व्याप्त जर्जर व्यवस्था को लेकर एनएसयूआई ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महाविद्यालय में भवन की खराब स्थिति, टूटी बाउंड्रीवाल,अस्वच्छ शौचालय और पेयजल संकट को लेकर एनएसयूआई पदाधिकारियों व छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। यह ज्ञापन कलेक्टर सूरजपुर के नाम अनु विभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रतापपुर के माध्यम से सौंपा गया। एनएसयूआई नेताओं ने बताया कि विकासखंड प्रतापपुर का एकमात्र शासकीय कालीदास महाविद्यालय लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में संचालित हो रहा है। भवन की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है, जिससे छात्रों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। कई स्थानों पर दीवारें और छत क्षतिग्रस्त हैं, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। महाविद्यालय परिसर की बाउंड्री वाल भी जगह-जगह से टूटी हुई है, जिसके कारण असामाजिक तत्वों का प्रवेश बना रहता है।
इससे शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा शौचालयों की स्थिति अत्यंत खराब और अस्वच्छ है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या भी गंभीर बनी हुई है, जिससे छात्रों को बाहर से पानी लाना पड़ता है।
ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी ने स्पष्ट कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो एनएसयूआई छात्र हित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply