Breaking News

अम्बिकापुर@गर्मी में ठंड व शुद्ध पानी के लिए अस्पताल में नए वाटर कूलर

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अम्बिकापुर के दर्रीपारा स्थित अनोखी सोच संस्था द्वारा चिकित्सालय परिसर में ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए एक वाटर कूलर दान स्वरूप प्रदान किया गया। इस वाटर कूलर के माध्यम से अब अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को गर्मी के मौसम में ठंडा एवं शुद्ध पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उन्हें राहत मिलेगी तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचाव होगा। इस एक नये वाटर कूलर के साथ चिकित्सालय में अब कुल 16 वाटर कूलर एवं एक वाटर एटीएम की सुविधा स्वच्छ पेयजल हेतु मिलेगा। वाटर कूलर का शुभारंभ महाविद्यालय के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अनोखी सोच संस्था के इस सराहनीय एवं जनहितकारी कार्य की प्रशंसा करते हुए संस्था के सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। डीन एवं अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में सहायता मिलती है और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं संस्था के अभय साहू एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

लेख@ सरगुजिहा बोली का प्रथम महाकाव्य

Share राम हनुमान गोठ,अर्थात सरगुजिहा छत्तीसगढ़ी रमायनश्री बंशीधर लाल जो सामान्यतः बी0डी0लाल के में संबोधित …

Leave a Reply