Breaking News

लखनपुर@भाजपा मंडल कुन्नी के पर्री बूथ पर धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

Share

लखनपुर,08 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस मंडल कुन्नी अंतर्गत पर्री बूथ पर उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंदर भगत रहे। उनके साथ चंद्रिका प्रसाद यादव, महामंत्री विक्रम सिंह, ओ.बी.सी. मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राजवाड़े, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निखिल मराबी, एस.टी. मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, सुरेश सिंह, किशन चौहान, टिल्लू राम, राजेश सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और आगामी चुनावी तैयारियों पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडा फहराया तथा पूर्व नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Share

Check Also

कोरिया@स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत की शिकायतों पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Share राजन पाण्डेयकोरिया,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने …

Leave a Reply