Breaking News

बलरामपुर@कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए आरक्षक के परिवार को मिला 1 करोड़ का बीमा लाभ

Share


बलरामपुर,08 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत दिवंगत आरक्षक शिवबचन सिंह की पत्नी वर्षा रानी सिंह को 1 करोड़ रुपये का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया गया। यह सहायता राशि भारतीय स्टेट बैंक एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से दी गई।
जानकारी के अनुसार, आरक्षक क्रमांक 809 शिवबचन सिंह थाना सनावल में पदस्थ थे। दिनांक 12 मई 2025 की रात करीब 1ः30 बजे अवैध रेत तस्करों को रोकने के दौरान तस्करों ने उन्हें ट्रैक्टर से कुचल दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को शासकीय अस्पताल रामानुजगंज ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
दिवंगत आरक्षक अपने सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए विभाग में विशेष पहचान रखते थे।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस कर्मियों के हित में शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत, एसबीआई के साथ एमओयू के तहत पुलिस कर्मियों को जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी में एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अंबिकापुर अविनाश पाणिग्रही एवं मुख्य प्रबंधक बलरामपुर अभय सिंह द्वारा दिवंगत आरक्षक की पत्नी को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि यह योजना पुलिस विभाग और एसबीआई के बीच एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल है। इसके तहत आकस्मिक मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपये और सामान्य मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply