Breaking News

कोरिया/पटना@ पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली नई 108 एंबुलेंस,अध्यक्ष गायत्री सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Share

  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की स्वीकृति के बाद चार दिनों में मिली सुविधा, राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा त्वरित इलाज


कोरिया/पटना,07 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
नगर पंचायत पटना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से चली आ रही एंबुलेंस की कमी अब दूर हो गई है,7 अप्रैल 2026 से यहां नवीन 108 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा की शुरुआत हो गई,नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस सुविधा के शुरू होने से अब क्षेत्र के मरीजों को आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी, जिससे खासतौर पर सड़क दुर्घटना और गंभीर बीमारियों के मामलों में राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य मंत्री की स्वीकृति से मिली सुविधा
हाल ही में प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 375 नई 108 एंबुलेंस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों में भेजा गया था, हालांकि प्रारंभिक वितरण में पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एंबुलेंस नहीं मिल पाई थी,इस स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने जिला प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को इसकी जानकारी दी,उन्होंने तत्काल इस मांग पर सहमति जताते हुए एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की स्वीकृति प्रदान की।
चार दिनों में मिली बड़ी राहत
स्वीकृति मिलने के बाद मात्र चार दिनों के भीतर ही एंबुलेंस पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध करा दी गई,7 अप्रैल को औपचारिक रूप से इसे हरी झंडी दिखाकर सेवा में शामिल किया गया, यह त्वरित कार्रवाई प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण मानी जा रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा
पटना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बड़े क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। साथ ही यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण यहां सड़क दुर्घटनाओं के मामले भी अक्सर सामने आते रहते हैं,ऐसे में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की उपलब्धता से गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार मिल सकेगा और समय पर अस्पताल पहुंचाना आसान होगा।
अध्यक्ष ने जताया आभार
नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने इस सुविधा के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि एंबुलेंस की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी और इसके अभाव में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस नई सेवा से जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर और एंबुलेंस की मांग भी की जाएगी।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाने के दौरान उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री कपील जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधि,पार्षद,जनपद सदस्य,भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अस्पताल कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply