Breaking News

अंबिकापुर@ होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

Share

लाइफ साइंस के विविध आयामों पर देश-विदेश के विशेषज्ञ कर रहे मंथन
अंबिकापुर,07 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज में मंगलवार से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। इंटरडिसिप्लिनरी फ्रेंटियर्स इन लाइफ साइंस-2026″ विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं की-नोट स्पीकर प्रो. प्रेम प्रकाश सिंह (पूर्व कुलपति,संत गहिरागुरु विश्वविद्यालय) ने प्लेनरी लेख्र दिया। उन्होंने लाइफ साइंस के बदलते आयामों और शोध की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रो. एमएल नायक (पूर्व निदेशक, छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. रिजवान उल्लाह और प्रो. राकेश कुमार सिंह (बीएचयू) उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा कॉलेज से प्रकाशित संगोष्ठी की संक्षेपिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा आयुषी खाखा एवं समूह के स्वागत गीत से हुई। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सि. शाता जोसफ ने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगोष्ठी के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं सह-संयोजक डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने ओपनिंग रिमार्क प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में राज्य के विभिन्न जिलों सहित देश-विदेश के विद्वान ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े। शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर वैज्ञानिक चर्चा में भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वामी प्रकाश एवं डॉ. अनुश्री केशरी का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन आलोक चक्रवर्ती, जग नारायण सिरदार एवं मयंक सिंह चौहान ने किया। उद्घाटन सत्र में कॉलेज के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। दो दिवसीय इस संगोष्ठी में लाइफ साइंस के विभिन्न विषयों पर चर्चा जारी रहेगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply