,
शहर में शोक
सूरजपुर,07 अप्रैल 2026(घटती-घटना)। सूरजपुर नगर के भैयाथन रोड निवासी सेवानिवृत शिक्षक स्व. एस. पी. जायसवाल की धर्मपत्नी सत्यभामा जायसवाल का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं, उनके निधन से शहर सहित समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई है,सत्यभामा जायसवाल एक धार्मिक, सरल एवं स्नेही स्वभाव की महिला थीं,जिन्होंने अपने परिवार और समाज में हमेशा आदर्श जीवन मूल्यों को प्राथमिकता दी,उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों,परिचितों और समाज के लोगों का उनके निवास पर तांता लग गया। वे राजेश मेडिकल के संचालक राजेश जायसवाल,राकेश जायसवाल एवं डॉ. रजनीश जायसवाल की माताश्री थीं,साथ ही डॉ. सचिन एवं डॉ. सुरभि की दादी थीं। परिवार और समाज में उनका विशेष सम्मान था और वे सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं,उनका अंतिम संस्कार स्थानीय रेणुका नदी तट स्थित मुक्ति धाम में किया गया,जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी,उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं,सत्यभामा जायसवाल का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके स्नेह, संस्कार और मार्गदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur