अंबिकापुर ,07 अप्रैल 2026(घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा संगठन विस्तार करते हुए आईटी सेल में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, इसी क्रम में विकाश कुमार साहू को सरगुजा संभाग का आईटी सेल संयोजक नियुक्त किया गया है, इस नियुक्ति के बाद सरगुजा संभाग सहित पूरे साहू समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
यह नियुक्ति आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका प्रसाद साहू द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से की गई है, कार्यकारिणी विस्तार के तहत जारी पहली सूची में कुल 17 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं,जिसमें विकाश कुमार साहू को महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है,विकाश कुमार साहू को यह जिम्मेदारी उनकी सक्रिय सामाजिक कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और पूर्व अनुभव को देखते हुए सौंपी गई है, इससे पहले वे आईटी प्रकोष्ठ में प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं, उनके कार्यकाल में संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और डिजिटल माध्यमों के उपयोग में उल्लेखनीय सुधार देखा गया था, नियुक्ति की खबर मिलते ही सरगुजा संभाग के सभी जिलाध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, गढ़ साहू समाज तथा स्वजातीय बंधुओं और बहनों में खुशी की लहर दौड़ गई, सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है, नवनियुक्त संयोजक विकाश कुमार साहू ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक समाजहित के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे,साथ ही आईटी सेल के माध्यम से समाज की गतिविधियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे,उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों में सहभागी बनाने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी,संगठन के पदाधिकारियों ने भी विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में आईटी सेल और अधिक सक्रिय होकर समाज के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur