Breaking News

रायगढ़@छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री का बहनोई बनकर 23 लाख ठगे

Share


मंत्रालय में पहुंच का भरोसा दिलाया,जॉब दिलाने पैसे लिए
रायगढ़,07 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंत्रालय में जॉब दिलाने का झांसा देकर करीब 23 लाख की ठगी हुई है। आरोपी ने खुद को कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताया था। इसी विश्वास में आकर पीडि़त ने अलग-अलग किश्त में 22 लाख 70 हजार कैश दे दिए थे। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। अपॉइंटमेंट लेटर देने बाद जॉइनिंग के लिए जब ठग ने टालमटोल किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीडि़त की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी पति पत्नी की तलाश कर रही है। दोनों महासमुंद के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, पीडि़त रामभांठा निवासी समारू राम टंडन (51) है, वह पेशे से ड्राइवरी का काम करता है। वह अप्रैल 2025 में वाहन से रायपुर गया था। जयस्तंभ चौक के पास उसकी मुलाकात महासमुंद जिले के ग्राम भद्ररसी निवासी कुमार राम ठाकुर (60) और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई ठाकुर (55) से हुई। बातचीत के दौरान कुमार राम ठाकुर ने खुद को मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताया। मंत्रालय में अच्छी पकड़ होने की बात कही। सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और अपना मोबाइल नंबर दिया। घर लौटने के बाद समारू ने अपने बेटे डीगेश कुमार का बायोडाटा भेजा। इसके बाद आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपए की मांग की।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply