Breaking News

सूरजपुर@छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस की बॉर्डर मीटिंग

Share


अपराध व तस्करी रोकने बनाई संयुक्त रणनीति
सूरजपुर,07 अप्रैल 2026(घटती-घटना)।
सूरजपुर में सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पुलिस के बीच अहम बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई, इस बैठक में अपराध नियंत्रण, सूचनाओं के आदान-प्रदान और अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर संयुक्त रणनीति तैयार की गई,यह बैठक सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा तथा डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर आयोजित की गई। उन्होंने सीमावर्ती थाना क्षेत्रों की पुलिस को संयुक्त ऑपरेशन चलाने, अपराधियों की धरपकड़ तेज करने और किसी भी वारदात के बाद सीमाओं पर सख्त नाकाबंदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, निर्देशों के पालन में छत्तीसगढ़ के थाना चांदनी और मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के थाना बैढ़न पुलिस के बीच रविवार, 05 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली बैढ़न में विस्तृत बैठक आयोजित हुई। लगभग तीन घंटे तक चली इस बैठक में अंतरराज्यीय अपराधियों की धरपकड़ में आपसी सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि दोनों राज्यों की पुलिस के बीच त्वरित सूचना साझा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा की जा सके, साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित संयुक्त गश्त करने,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों तक शीघ्र पहुंचने के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार की गई,इसके अलावा अवैध शराब, मादक पदार्थ,पशु तस्करी एवं अन्य अवैध सामग्री के परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमा क्षेत्रों में सघन चेकिंग और निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया गया, बैठक में थाना प्रभारी चांदनी राम प्रताप साहू,थाना बैढ़न के एसआई विनोद सिंह सहित दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि इस तरह की संयुक्त पहल से सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply