Breaking News

बलरामपुर@ बलरामपुर में ‘खूनी’ मोड़

Share


आमने-सामने टकराईं दो तेज रफ्तार बाइकें,प्रधान पाठक ने मौके पर तोड़ा दम
बलरामपुर,06 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
क्षेत्र के ग्राम चिनिया में सोमवार दोपहर करीब 3ः30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रधान पाठक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलवाही नवापारा में पदस्थ प्रधान पाठक दयाशंकर सिंह मरकाम अपने साथी अनिल मरकाम के साथ बैंक कार्य से रामानुजगंज आ रहे थे।इसी दौरान संतोषी नगर पिपराही की ओर से आ रही दूसरी बाइक से ग्राम चिनिया के पास एक मोड़ पर आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दयाशंकर सिंह मरकाम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके साथी अनिल मरकाम घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार विक्रम (18 वर्ष) और सूरज मंडल (18 वर्ष),पिता मृत्युंजय मंडल, निवासी संतोषी नगर पिपराही, भी घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज पहुंचाया,जहां डॉक्टर सकेंद्र गुप्ता की देखरेख में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायल दोनों युवक बलरामपुर स्थित महिंद्रा शोरूम में कार्यरत हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर असावधानी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Share

Check Also

लेख@ सरगुजिहा बोली का प्रथम महाकाव्य

Share राम हनुमान गोठ,अर्थात सरगुजिहा छत्तीसगढ़ी रमायनश्री बंशीधर लाल जो सामान्यतः बी0डी0लाल के में संबोधित …

Leave a Reply