Breaking News

अम्बिकापुर@ढाई माह पूर्व हुई थी शादी,नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली क्षेत्र के केपी बतास बहरी में रविवार की शाम को नव विवाहिता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व नव वावाहिता पति को फोन कर घर बुलाई और गले लगकर रोई। इसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पूजा गिरी पति मुकेश गिरी उम्र 19 वर्ष कोतवाली क्षेत्र के केपी बतासबहरी की रहने वाली थी। इसकी शादी ढाई माह पूर्व हुई थी। रविवार की शाम को पूजा को बुखार था। दवा लाने के लिए बोली तो पति बोला कि अभी डांस क्लास जा रहा हूं आते समय लेते आउंगा। शाम को 5 बजे पूजा पति को फोन कर घर बुलाई। पति को घर पहुंचते ही वह गले लगकर रोने लगी। इसके बाद दौडकर घर के बाहर चली गई। परिजन पकडकर वापस लाए। इसके बाद नव विवाहिता अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर ली। परिजन ने खिडकी से झांकर देखा तो वह फांसी लगा ली थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौैके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि पति काम नहीं करता था। इस लिए पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply