Breaking News

अम्बिकापुर@सदभावना चौक हत्याकांड…आरोपी की हुई पहचान, तलाश जारी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर में 3 अप्रैल को सदभावना चौक के पास रिंग रोड किनारे एक मटन दुकान के झाला में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मामला दर्ज किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें मृतका के साथ एक व्यक्ति घटना स्थल की ओर जाते दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की है, जो मृतका की तरह कबाड़ बीनकर जीवन यापन करता था। फुटेज के अनुसार घटना रात करीब 1 बजे के बाद की है। आरोपी सुबह अलग-अलग मार्गों से होते हुए शहर के कई चौकों से गुजरकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचा,जहां वह आखिरी बार देखा गया। इसके बाद वह पैदल अन्य क्षेत्रों की ओर फरार हो गया। पुलिस की टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।


Share

Check Also

लेख@ सरगुजिहा बोली का प्रथम महाकाव्य

Share राम हनुमान गोठ,अर्थात सरगुजिहा छत्तीसगढ़ी रमायनश्री बंशीधर लाल जो सामान्यतः बी0डी0लाल के में संबोधित …

Leave a Reply