Breaking News

अम्बिकापुर@महिला हत्या मामले में गिरफ्तारी नहीं,कांग्रेस का मौन धरना

Share


आज कैंडिल मार्च निकालने की घोषणा,कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 अपै्रल 2026 (घटती-घटना)। महामाया प्रवेश द्वार के पास महिला के साथ हुए दुर्दांत घटनाक्रम में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज कांग्रेस सोमवार को सडकों पर उतरी। युवा कांग्रेस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डेटा सेंटर के सामने मौन धरना दिया। धरने में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास विशेष रूप से मौजूद रहीं। धरना समाप्त होने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक बेघर और गरीब महिला की हत्या के मामले में पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा उठाए गए सवालों पर गृह मंत्री विजय शर्मा की प्रतिक्रिया को उन्होंने गैरजिम्मेदाराना बताया। पाठक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर हो गई है। पुलिस न तो नियमित गश्त कर पा रही है, न ही अपराधियों की समय पर गिरफ्तारी हो रही है। इसके अलावा अवैध अफीम खेती और नशे के कारोबार पर भी रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने राज्य में पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति की मांग भी उठाई। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज निकलेगा कैंडिल मार्च
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, नशे के फैलते कारोबार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा 7 अप्रैल को शाम 5 बजे कैंडिल मार्च निकालेगी। यह मार्च राजीव भवन से शुरू होकर सद्भावना चौक तक जाएगा। मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव करेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply