-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 अपै्रल 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें गौरवशाली स्थापना दिवस के अवसर पर लुण्ड्रा मंडल में भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक मिंज का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई। इसके पश्चात ध्वजारोहण कर भारत माता के छायाचित्र सहित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर धूप-दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। अपने उद्बोधन में विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की विचारधारा है। 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा ने ‘सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्र की प्रगति और एकता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur