Breaking News

अम्बिकापुर@ भाजपा स्थापना दिवस पर अंबिकापुर में उत्साहपूर्ण आयोजन,संगठन मजबूती का संकल्प

Share


अम्बिकापुर,06 अपै्रल 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प भवन जिला कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं महापौर मंजूषा भगत की उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ हुई। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल चौक पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की साफ-सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया और महिला कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर उत्सव को और खास बनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर स्थापना दिवस मनाया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी,अटल बिहारी वाजपेयी सहित महान नेताओं के विचारों को स्मरण करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि सेवा, सुशासन और विकास भाजपा की मूल भावना है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। वहीं नगर निगम अध्यक्ष हरमिंदर सिंह टिन्नी ने भाजपा के संघर्षपूर्ण इतिहास को याद करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, वरिष्ठ नेत्री सावित्री जायसवाल ने भी अपने विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply