Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@अंबिकापुर में 22 घंटे में 4 हादसे,9 लोगों की मौत

Share


घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने 4 घंटे तक किया अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग जाम


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम 7 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे के बीच महज 22 घंटे के अंदर अलग-अलग 4 सडक हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। लगातार हुई इन घटनाओं से पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भिठीकला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सडक किनारे चल रही 3 महिलाओं को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर ट्राला से टकरा गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह चालक को भीड़ से बचाया और लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों का सोमवार को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन : घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। रविवार शाम करीब 3 घंटे तक एनएच-130 पर चक्काजाम किया गया। सोमवार को शव गांव पहुंचने पर फिर विरोध भडक उठा और करीब 4 घंटे तक सडक जाम रही। लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया और मुआवजे के साथ सडक सुरक्षा उपायों—जैसे स्ट्रीट लाइट और स्पीड ब्रेकर—की मांग की। प्रशासन की समझाइश के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई।
ऑटो-पिकअप भिड़ंत में 2 युवकों की मौत : पहले हादसे के कुछ ही देर बाद मणिपुर थाना क्षेत्र के पास ऑटो और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो सवार 2 युवकों—बादल नगेशिया (20) और विशाल साहू—की मौके पर ही मौत हो गई।
कार-ट्रक भिड़ंत में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत : सोमवार सुबह करीब 5 बजे अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सकालो के पास कार और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार राहुल भगत (21),उसके पिता कइला राम (45) और मां मानमती (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि परिवार कोरबा से लौट रहा था।
पीजी कॉलेज के पास हादसा,1 युवक की मौत
चौथी घटना सोमवार शाम करीब 5.30 बजे शहर के पीजी कॉलेज के पास हुई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
सडक सुरक्षा पर उठे सवाल
लगातार हो रहे हादसों के बाद सडक सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।


Share

Check Also

लेख@ सरगुजिहा बोली का प्रथम महाकाव्य

Share राम हनुमान गोठ,अर्थात सरगुजिहा छत्तीसगढ़ी रमायनश्री बंशीधर लाल जो सामान्यतः बी0डी0लाल के में संबोधित …

Leave a Reply