अम्बिकापुर,06 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। थाना गांधीनगर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में सख्त वैधानिक कदम उठाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार,प्रार्थिया ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29 मार्च 2026 की शाम को करमहा, थाना कोतवाली निवासी कुलदीप रवि उसके घर में घुसकर गलत नीयत से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 177/26 के तहत धारा 331(6) एवं 74 बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीडि़ता का बयान दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुलदीप रवि (40 वर्ष),निवासी करमहा,थाना कोतवाली अंबिकापुर बताया तथा अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप दुबे,सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता,प्रधान आरक्षक अमित सिंह, महिला आरक्षक सरस्वती एवं प्रिया रानी,आरक्षक राहुल सिंह और सैनिक अनिल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur