Breaking News

जशपुर@ जशपुर में 2 बच्चों की मौत,तालाब से शव बरामद

Share


जशपुर,05 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बीते दिन से लापता दो मासूम बच्चों की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र के बिसबहरी गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतक बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) और अनीस टोप्पो (8 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार,दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की,लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो बगीचा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के बाद पुलिस लगातार बच्चों की खोजबीन में लगी हुई थी। इसी बीच आज रविवार को गांव के पास स्थित एक तालाब में दोनों बच्चों के शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए हुए थे,तभी यह हादसा हुआ। हालांकि, मामले में पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यह घटना कैसे हुई। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply