Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा कप ऑल इंडिया ओपन फीडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट 10 अप्रैल से

Share

अम्बिकापुर, 05 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में 10 से 13 अप्रैल तक सरगुजा कप ऑल इंडिया ओपन फीडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में सुसीमा वेलफेयर फाउंडेशन, अंबिकापुर द्वारा आयोजित की जा रही है। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के लगभग 10 राज्यों से 250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें करीब 90 फीडे रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के शीर्ष 5 बोर्डों पर डीजीटी बोर्ड लगाए जाएंगे,जिनके माध्यम से मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट वैश्विक प्लेटफॉर्मChess.com और Lichess.org पर किया जाएगा। इससे देश-विदेश के दर्शक भी मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 2 लाख निर्धारित की गई है, जिससे खिलाडि़यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई प्रमुख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल के अनुष्टुप बिश्वास, महाराष्ट्र के इंद्रजित एवं श्रेयान मजूमदार, गुजरात के इंटरनेशनल मास्टर राहुल संगमा,रेलवे के विनोद शर्मा तथा छत्तीसगढ़ के मोबिन फारुखी शामिल हैं। टूर्नामेंट का संचालन सरोज कुमार वैष्णव के निर्देशन में किया जा रहा है। आयोजन समिति में सुजीत जायसवाल,बी. मनियन,विश्वास तिवारी एवं शेष रतन जायसवाल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं,प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर) अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अनीश अंसारी होंगे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply