Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा महामाया मंडल का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान वर्ग सम्पन्न

Share


अम्बिकापुर,05 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी के महामाया मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान वर्ग उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कुल 8 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठनात्मक विषयों, कार्यपद्धति तथा भाजपा की वैचारिक आधारशिला पर विस्तृत चर्चा की गई। समापन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की,जबकि मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह,महापौर मंजूषा भगत तथा सूरजपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को सशक्त संगठन निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए तथा ‘संकल्प से सिद्धि’ के लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के कौशल विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है और आने वाले समय में यही प्रशिक्षित कार्यकर्ता सरगुजा जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी के स्वागत भाषण से हुई। प्रशिक्षण के सभी सत्रों का संचालन मंडल महामंत्री संजीव वर्मा एवं निरंजन राय ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद विकास पांडेय, मधु चौधाहा, निश्चल प्रताप सिंह, जन्मेजय मिश्रा, राकेश, श्वेता गुप्ता, आकाश गुप्ता, शशिकांत जायसवाल, शिवमंगल सिंह, जितेन सोनी, आलोक दुबे, प्रियंका गुप्ता, विकास गुप्ता, निशांत सिंह, शुभांगी बिहारी, प्रियंका चौबे, सरिता जायसवाल, अविनाश मंडल, सरिता मिश्रा, अल्पना मिश्रा, रवि विश्वकर्मा, जतिन परमार, नंदकिशोर ताम्रकार, पुष्पेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह, सतीश सिंह, अविनाश कुशवाहा, सतीश शर्मा, धर्मेंद्र द्विवेदी, मनीष सिंह, सतीश मिश्रा, सिकंदर जायसवाल, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, सुधांशु चौबे, सत्यम सिंह, अजय सारथी, रीना राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply