Breaking News

अम्बिकापुर@दिल्ली जैसी निर्भया कांड पर भाजपा के महिला शक्ति की चुप्पी बेहद गंभीर : लिली श्रीवास

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर के सद्भावना चौक पर महिला से दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्याकांड को लेकर युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास के नेतृत्व में सोमवार को युवा कांग्रेस सरगुजा ने गांधी चौक स्थित डेटा सेंटर में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के साथ-साथ,जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास ने कहा कि दिल्ली जैसी निर्भया कांड पर भाजपा के महिला शक्ति की चुप्पी बेहद गंभीर है। वास्तव में महिलाओं के प्रति होने वाले घृणित अपराधों से भाजपा को कोई परेशानी नहीं होती क्योंकि ऐसे अपराधियों का यह दल फूलमालाओं से स्वागत करती। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कल महिला कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था। यह बतलाता है कि इस घटना को लेकर महिलाओं में कितना आक्रोश है। निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने कानून व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक महिला जिसके साथ बीच चौराहे पर हैवानियत हो रही थी वो सहायता के लिए रात 1 बजे से 4 बजे तक चीखती रही लेकिन शहर की सुप्त पुलिस पेट्रोलिंग को कुछ अता पता ही नहीं चला। निगम प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन के नाम पर अम्बिकापुर निगम में बहुमत हासिल करने वाली भाजपा रोड लाईट तक का सही इंतजाम नहीं कर पा रही है। सडकों पर पसरे अंधेरे ने इन वारदातों की संभावनों को और भ बढ़ा दिया है। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने कहा है कि आरोपी के गिरफ्तार होने तक युवा कांग्रेस लगातार प्रदर्शन करेगी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष अजय अग्रवाल,संजय विश्वकर्मा,मों इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल,सीमा सोनी,लक्ष्मी दास,दुर्गेश गुप्ता,मदन जायसवाल,लोकेश कुमार,आलोक सिंह, अशफाक अली,विकल झा,प्रीति सिंह,सोहन जायसवाल,रजनीश सिंह,निकी खान,सतीश बारी, अविनाश कुमार,अमित सिंह,विकास गुप्ता,आतिफ खान,आकाश अग्रहरि शामिल रहे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply