Breaking News

अम्बिकापुर@सड़क हादसे में एलुमिना रिफाइन कम्पनी के एजीएम की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। एनएच-43 में शुक्रवार को हुए सडक हादसे में मां कुदरगढ़ी एलुमिना रिफाइन कम्पनी के एजीएम की मौत हो गई। एजीएम हादसे के समय अपने कार्यस्थल से कार में सवार होकर वापस अंबिकापुर आ रहे थे,इसी दौरान अज्ञात ट्रक का चालक ठोकर मारकर भाग गया। शाम को जब पत्नी ने अपने पति के मोबाइल में फोन किया तो उन्होंने दुर्घटना की जानकारी दी थी। जानकारी के अनुसार रायपुर के एकता चैक लक्ष्मीनगर, टिकरापारा निवासी राजेश मिश्रा पिता शिव प्रसाद मिश्रा 45 वर्ष,रघुनाथपुर पुलिस चैकी अंतर्गत स्थित मां कुदरगढ़ी एलुमिना रिफाइन कम्पनी में एजीएम के पद पर पदस्थ थे। शुक्रवार की शाम को ड्यूटी के बाद कार से वापस अंबिकापुर आ रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे-43 में लुचकी घाट, काली मंदिर के पास अज्ञात ट्रक का चालक कार को ठोकर मारकर भाग गया। हादसे के बाद वे कार में ही फंसे थे। शाम को 6.38 बजे जब उनकी पत्नी सरस्वती अपने पति के मोबाइल में फोन लगाई, तो उन्होंने एक्सीडेंट होने की जानकारी देते हुए जल्दी से अस्पताल ले जाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे सवार पर रास्ते से गुजर रहे मोटरसायकल सवार युवकों की नजर पड़ी और वे एजीएम राजेश मिश्रा को कार से निकालने में मदद किया,इसके बाद परिजन उन्हें होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर में लेकर पहुंचे। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थी,और स्थिति नाजुक थी। प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सक द्वारा रेफर करने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल लेकर पहुंचे,यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

अंबिकापुर,@ क्या छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर बन रहा है दूसरे राज्यों के वांछित अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना?

Share वासेपुर कनेक्शन की परतें खोलने की मांग…साबिर,जावेद के बाद अब साकिब अफजल उर्फ ‘नेता’ …

Leave a Reply