-संवाददाता-
बलरामपुर,04 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर-वनमंत्री छत्तीसगढ़ के निर्देशन में संगठित वन अपराध रोकथाम की संघन मोहीम चलाई जा रही है। वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़नदस्ता दल रायपुर और वनमण्डल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने 02 अप्रैल 2026 को ग्राम जामई थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर में छापा मारकर 02 मोटरसाइकिल वाहन से 08 व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। जांच में 02 नग तेंदुआ के खाल (चमड़ा) जप्त किए गए। पुलिस ने 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें जगबीर सिंह, तेजबली प्रताप सिंह, श्यामसुन्दर, शिवधन, रामतरास, राहुल, रामप्रसाद, गोरेलाल बोब और उमेश कुमार शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur