Breaking News

अम्बिकापुर@सरकार की नीतियों पर कांग्रेस का हमला हेमंत तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कांग्रेस नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत तिवारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए आम जनता के साथ ‘धोखा और लूट’ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के माध्यम से नई-नई प्रक्रियाएं लागू कर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन चालान व्यवस्था के जरिए बिना जानकारी के ही नो-एंट्री, ओवरस्पीडिंग और अन्य मामलों में फर्जी प्रकरण बनाकर जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों द्वारा धमकाकर अवैध वसूली के मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर मनमाने बिल भेजकर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। वहीं वाहन खरीद के समय रोड टैक्स लेने के बावजूद टोल टैक्स और ईंधन में अतिरिक्त टैक्स वसूली को उन्होंने ‘दोहरी मार’ बताया। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि पर्यावरण,खनिज,राजस्व और पुलिस विभाग की प्रक्रियाएं आम जनता और छोटे व्यापारियों के लिए जटिल होती जा रही हैं। वन विभाग की अनुमति में आम लोगों को कठिनाई होती है, जबकि उद्योगपतियों को बड़े पैमाने पर पेड़ कटाई की अनुमति आसानी से मिल जाती है। श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने में असफल रही है,जबकि जनता से टैक्स लगातार वसूला जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनहित में नीतियों की समीक्षा कर आम जनता को राहत दी जाए।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply